Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर:  मुख्यमंत्री के पहले बजट भाषण में मंजूर 59 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति, मिलेगी इस समस्या से निजात

rk
2 months ago
बीकानेर:  मुख्यमंत्री के पहले बजट भाषण में मंजूर 59 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति, मिलेगी इस समस्या से निजात

बीकानेर:  मुख्यमंत्री के पहले बजट भाषण में मंजूर 59 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति, मिलेगी इस समस्या से निजात 

बीकानेर। मुख्यमंत्री के पहले बजट भाषण में मंजूर 59 करोड़ रुपए की आखिर स्वीकृति हो गई। इसलिए अब काम शुरू करने की तैयारी है। फर्म के ​प्रतिनिधि बीकानेर पहुंच गए। मौके के हालात, सर्वे का काम शुरू हो गया। 59 करोड़ में से करीब 40 करोड़ रुपए अकेले गंगाशहर में खर्च होंगे और 14.22 करोड़ रुपए वल्लभगार्डन में लगेंगे। बाकी बची राशि कुछ अन्य कार्य में ली जाएगी।

दरअसल 2023-24 के बजट भाषण में मुख्यमंत्री भजनलाल ने नगर निगम को ड्रेनेज के लिए 100 करोड़ रुपए दिए थे। बाद में वित्त विभाग ने उसमें कटौती करके सिर्फ 59 करोड़ रुपए कर दिए थे। करीब ढाई साल तक वित्त विभाग और यूडीएच विभाग के बीच फाइल झूलती रही और अंत में आपदा प्रबंधन विभाग से ये राशि मिलने का आदेश जारी हुआ। नगर निगम ने काम के लिए पहले ही टेंडर कर दिया था। इस राशि से मुख्य दो जगह की समस्याओं का ही समाधान होगा। पहला वल्लभगार्डन जहां हर साल गंदे पानी की पॉल टूटती है।

दूसरा खुदखुदा नाला जहां आसपास के इलाकों में गंदा पानी पसरा रहता है। वल्लभ गार्डन में 25 एमएलडी का एक एसपीएस बनेगा। प्रेशर पाइप लाइन के सहारे उस पानी का निस्तारण होगा। इससे यहां जिन लोगों की जमीन दबी है वो गंदे पानी से मुक्त हो जाएगी। दूसरा काम खुदखुदा नाले पर होगा। यहां 10 करोड़ की लागत नाला ठीक करने के साथ ही 12 एमएलडी का एसटीपी बनेगा। यहां गंदे पानी को फिल्टर करके नेवेली को देने का प्रयास होगा। अभी यहां पानी हजारों बीघा इलाकों में फैला रहता है मगर मानसून में ब्राह्मणों का मोहल्ला समेत तमाम इलाका डूब जाता है। इसी तरह वल्लभगार्डन में पाल टूटने से बजरंग विहार समेत करीब 5 कॉलोनी जलमग्न हो जाती है। इस राशि से इन दोनों समस्याओं का निस्तारण होगा।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: