Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

जिले की 191 गौशालाओं के लिए 73 करोड़ के अनुदान का अनुमोदन

rk
6 hours ago
जिले की 191 गौशालाओं के लिए 73 करोड़ के अनुदान का अनुमोदन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले की 191 पात्र गौशालाओं को वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण (अक्टूबर 2025 से मार्च 2026) के लिए करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन किया गया है। यह निर्णय शुक्रवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला गोपालन समिति की बैठक में लिया गया।

 


बैठक में समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कुल 72 करोड़ 85 लाख 44 हजार 750 रुपये के अनुदान संबंधी प्रस्तावों का अनुमोदन किया। समिति के सदस्य सचिव एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बिरमा राम ने बताया कि जिले की कुल 191 पात्र गौशालाओं में संरक्षित 73 हजार 413 बड़े गौवंश एवं 15 हजार 154 छोटे गौवंश के लिए यह अनुदान स्वीकृत किया गया है।

 


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बड़े गौवंश के लिए 50 रुपये प्रतिदिन तथा छोटे गौवंश के लिए 25 रुपये प्रतिदिन की दर से अनुदान प्रदान किया जाता है। इसी आधार पर छह माह की अवधि के लिए अनुदान राशि का निर्धारण किया गया है।

 


बैठक के दौरान जिला कलेक्टर निशांत जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुमोदित प्रस्तावों की प्रशासनिक स्वीकृति तत्काल जारी की जाए तथा अनुदान राशि शीघ्र गौशालाओं को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।

 


बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शैलजा पांडे, कोषाधिकारी धीरज जोशी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मदन लाल, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बिरमा राम तथा वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर.पी. चावला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: