Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

हल्दीराम सोसाइटी के कार्यों और नावाचारो की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे अभूतपूर्व कार्य कर रहें है:देवड़ा

rk
2 weeks ago
हल्दीराम सोसाइटी के कार्यों और नावाचारो की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे अभूतपूर्व कार्य कर रहें है:देवड़ा


हल्दीराम सोसाइटी के कार्यों और नावाचारो की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे अभूतपूर्व कार्य कर रहें है:देवड़ा
बीकानेर। हल्दीराम सोसाइटी द्वारा छात्राओं के सम्मान की परम्परा अनुकरणीय है, ये सम्मान इस बात का परिचायक है कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र मे परचम लहरा रही है, हल्दी राम सोसाइटी के सहयोग से बीकानेर के विद्यालय शैक्षणिक उन्नयन मे आदर्श स्थापित कर रहें है वही छात्राओं के परिणाम स्वर्णिम भविष्य की सम्भावना जगाती है ये बात शिक्षा निदेशक सीता राम जाट ने कही, सोसाइटी के प्रतिनिधि रमेश अग्रवाल ने हल्दीराम सोसाइटी के सामाजिक सरोकारों और कार्यों की जानकारी देते हुए कहा की हल्दी राम सोसाइटी के अध्यक्ष मनोहर लाल अग्रवाल और सचिव रीटा कपूर की पहल और विभाग के सहयोग से जो परिणाम आ रहें है इस से सोसाइटी का मनोबल बढ़ रहा है उन्होंने कहा की अभी तो शुरुआत है सोसाइटी बालिका शिक्षा के उत्थान हेतु समर्पित है, कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, छात्राओं ने सामूहिक सरस्वती प्रार्थना की, वही कार्यक्रम के आरम्भ मे बीकाजी फ़ूड्स के सस्थापक शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धांजलि प्रदान की अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा ने हल्दीराम सोसाइटी के कार्यों और नावाचारो की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे अभूतपूर्व कार्य कर रहें है।   कार्यक्रम मे संयुक्त निदेशक सुनीता चावला,  महेन्द्र शर्मा जी, स्टॉफ ऑफिसर अशोक शर्मा, शिक्षा अधिकारी शिव  राम चौधरी, राजेश जोशी सहित महारानी स्कूल की प्रधानाचार्य शिखा रन, गगुरुद्वारा स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन आर्य, मूक बधिर स्कूल की रेणु वर्मा भी मौजूद रही।सोसाइटी द्वारा बोर्ड परीक्षा मे 96प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाली महारानी स्कूल की 7छात्राओं को और सूरसागर स्कूल की 4 छात्राओं को 11,000ह्म्ह्य की राशि का चेक और स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र दिया गया वही शानदार परिनाम लाने पर महारानी स्कूल और हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च मा विद्यालय सूर सागर के प्रधानाचार्यो का भी सम्मान किया गया। अतिथियों का आभार और धन्यवाद सूरसागर स्कूल के प्रधानाचार्य परमेश्वर स्वामी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन ज्योति प्रकाश रंगा और शाला की अध्यापिका हरविंद्र कौर ने किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: