बीकानेर: 23 नवम्बर से शुरू होंगे आवेदन, 4 दिसम्बर को नियुक्ति
बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के एग्जाम शुरू होने से करीब दो महीने पहले शिक्षा विभाग ने शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में टीचर्स के खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए विद्या संबल योजना के दूसरे चरण के तहत गेस्ट फैकल्टी लगाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से 10 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार नगरीय निकाय क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पात्र अभ्यर्थियों को पूरी तरह अस्थायी आधार पर लगाया जाएगा। आवेदन 23 से 25 नवंबर तक किए जा सकेंगे। योजना के तहत सरकारी स्कूलों में विभिन्न सब्जेक्ट्स के टीचर्स के खाली पदों पर गेस्ट फैकल्टी लगाई जाएगी। इसके लिए उन्हीं पदों पर चयन होगा, जो स्कूल में स्वीकृत हैं और खाली हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 में तय प्रावधानों के अनुसार होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की प्राथमिकता सूची तैयार करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के अंकों का 75 प्रतिशत और व्यावसायिक योग्यता के अंकों का 25 प्रतिशत हिस्सा जोड़ा जाएगा। चयन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर इंटरव्यू नहीं होगा।
आदेश में रिटायर हो चुके कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का भी प्रावधान है। रिटायर कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने पर समान अंक पाने वाले निजी अभ्यर्थियों में अधिक उम्र के अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ