Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल में मोबाईल नंबर अपडेट के नाम पर "एरर"डीटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर आवेदक

Bansal sadi
3 months ago
ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल में मोबाईल नंबर अपडेट के नाम पर "एरर"डीटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर आवेदक
ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल में मोबाईल नंबर अपडेट के नाम पर "एरर"डीटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर आवेदक
 
बीकानेर। बीकानेर डीटीओ कार्यालय के "सारथी"पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस  का रिन्यूअल  आवेदन करते समय मोबाईल नंबर अपडेट करने का "एरर"दर्शाता हुआ मैसेज बताया जाता है ओर संबंधित विभाग में संपर्क करने को कहा जाता है। ऐसे सैंकड़ों आवेदन एक सप्ताह से अटके हुए है। लेकिन जब डीटीओ कार्यालय की ड्राइविंग लाइसेंस शाखा में  समस्या के समाधान के लिए  आवेदक जाता है  तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस मोबाईल  एडमिन आईडी से सुधार करने का बोल कर लौटा दिया जाता है। इस प्रकार ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल कराने वाले आवेदक जिनमें महिलाएं,बुजुर्ग दिव्यांग आदि आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने को
 
मजबूर है ये आवेदक 
शहरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों की लंबी दूरी तय करके आते है लेकिन इनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
एक आवेदक कुंभाराम कोलायत तहसील से तो  एक अन्य आवेदक भंवर लाल अपना हैवी मोटर ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल करवाने के लिए अपने कार्य क्षेत्र गुजरात से आए लेकिन उनका ड्राइविंग लाइसेंस ऑन लाइन आवेदन करते समय मोबाईल नंबर अपडेट की त्रुटि बताकर रुक गया ओर एडमिन एवं अथॉरिटी डीटीओ के अवकाश पर होने के कारण उनके ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल नहीं हो सके इस संदर्भ में बीकानेर बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने आरटीओ ओर डीटीओ को भी ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल में आ रही मोबाईल नंबर अपडेट संबंधी बाधा  से अवगत कराया ओर जल्द इस समस्या का समाधान करने की गुजारिश की लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
एक तरफ माननीय प्रधानमंत्री जी  द्वारा प्रत्येक काम को डिजिटल इंडिया  से जोड़ने का संकल्प है तो दूसरी तरफ इस प्रकार आमजन को परेशानियां उठानी पड़ रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: