खुलासा न्यूज,बीकानेर। हाईवे पर ट्रक द्वारा आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के बेनीसर-हेमासर के बीच की है। जहां पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से ट्रक ने टक्कर ने मार दी। जिसके बाद दोनो ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का चालक घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। हादसे में दोनो ट्रक क्षतिग्रस् हुए है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ