श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: पाकिस्तानी आतंकी शाह का एक और हैंडलर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: पाकिस्तानी आतंकी शाह का एक और हैंडलर गिरफ्तार
बीकानेर। श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तानी आतंकी शाह के नेटवर्क से जुड़े एक अन्य हैंडलर को पंजाब पुलिस ने गुरुदासपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुमुख सिंह पुत्र जागीरलाल के रूप में हुई है। वह गुरुदासपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की हैं। मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से पहले इलाके की रैकी करने वाले दो अन्य लोगों की भी पहचान कर ली है। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए श्रीगंगानगर और पंजाब पुलिस संयुक्त रूप से प्रयास कर रही हैं। जांच एजेंसियां आरोपियों के आपसी संपर्क और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ