महंगाई का एक और बोझ : एक अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, इतने प्रतिशत तक बढ़ा टोल टैक्स; देखें कितना आ जाएगा अंतर
महंगाई का एक और बोझ : एक अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, इतने प्रतिशत तक बढ़ा टोल टैक्स; देखें कितना आ जाएगा अंतर
नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
वार्षिक पास भी 75 रुपये महंगा
इसके साथ ही सरकार ने निजी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध 3000 रुपये का वार्षिक पास, जिसमें 200 ट्रिप होती है उसमें भी नए वित्त वर्ष से 75 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले के लागू होते ही रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, निजी वाहन चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधिक भुगतान करना होगा। सरकार की ओर से हर साल नए वित्त वर्ष के साथ टोल दरों की समीक्षा की जाती है, जिसके तहत इस बार भी शुल्क में वृद्धि की गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी सड़क रखरखाव, मरम्मत और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ