Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

आज फिर भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला, कल होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए थे

Bansal
4 months ago
आज फिर भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला, कल होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए थे

भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला, कल होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए ,

वर्ल्ड डेस्क। ओमान के तट के पास गुरुवार को भारतीय क्रू मेंबर्स वाले जहाज MT जलवीर पर हमला होने की खबर सामने आई है। हमले के बाद जहाज में आग लग गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया और इससे कितना नुकसान हुआ है। घटना के बाद भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहाज पर सवार भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर MT सेत्तेबेल्लो पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई थी। केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal ने बताया कि मृतकों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। अमेरिकी सेना ने दावा किया था कि MT सेत्तेबेल्लो ईरानी तेल लेकर जा रहा था और चेतावनी के बावजूद नहीं रुका, जिसके बाद उस पर कार्रवाई की गई।

यह इस सप्ताह दूसरा मामला है जब भारतीय क्रू वाले जहाज को निशाना बनाया गया है। इससे पहले सोमवार को तेल टैंकर द मैरिवेक्स पर भी हमला हुआ था। उस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे, जिन्हें ओमान की सेना ने सुरक्षित बचा लिया था। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में जारी सैन्य गतिविधियों के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। भारतीय अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और संबंधित देशों से संपर्क बनाए रखा गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: