Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

12 जुलाई 2026 को सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा

rk
6 hours ago
12 जुलाई 2026 को सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा

12 जुलाई 2026 को सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा

खुलासा ऑनलाइन। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान ने भर्ती वर्ष 2027 के लिए 12 जुलाई 2026 को सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणामो की घोषणा की। 
यह परीक्षा 01 जून से 12 जून 2026 तक अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर (ट्रेडसमैन) 10वी और 8वी पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस)। सैनिक तकनीकी (एनए/एनए चिकित्सा), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक/ साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही और भाषाविद) और जूनियर कमीशन अधिकारी धार्मिक शिक्षक के पदों के लिए आयोजित की गयी थी।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देता है और शेष उम्मीदवारों से अगले वर्ष के लिए अच्छी तैयारी करने का आग्रह करता है। भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण के रूप में सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके बाद दूसरे चरण में भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाता है, जहाँ चयनित उम्मीदवारों को सामान्य प्रवेश परीक्षा में मेरिट के अनुसार आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम और भर्ती रैलियों में आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट प्रकाशित की जाएगी।
भर्ती वर्ष 2027 के लिए पहली रैली जुलाई 2026 में सेना भर्ती कार्यालय, कोटा द्वारा उदयपुर में भर्ती रैली के साथ शुरू होगी। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और स्वचालित है और चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होता है। इसलिए, उम्मीदवारों को दलालों के शिकार होने के प्रति आगाह किया जाता है और उन्हें किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत दस्तावेज नहीं सौपे और साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संपर्क की सूचना तुरंत नजदीकी भर्ती कार्यालय या स्थानीय सैन्य अधिकारियो को दे। उम्मीदवारों को सतर्क रहने और ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ भर्ती रैली में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए संभावित उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपने सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें, जिनके संपर्क विवरण और पते भारतीय सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है।

“किसी अनजान व्यक्ति / बिचोलिये के बहकावे में न आए-आपकी योग्यता ही आपकी सफलता तय करती है”

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: