आधी रात को अज्ञात चोर ने घर में घुसकर संदूक में रखे लाखों रुपये व जेवरात पार किये
आधी रात को अज्ञात चोर ने घर में घुसकर संदूक में रखे लाखों रुपये व जेवरात पार किये
बीकानेर। थाना देशनोक क्षेत्र के गांव केसरदेसर बोहरान में रात के समय में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की छत के रास्ते अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पीडि़त शेराराम पुत्र डूंगरराम (35) निवासी केसरदेसर बोहरान ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 15 मई की रात अपने परिवार के साथ घर की बाखल में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए।
चोरों ने कमरे में रखे संदूक को खंगालते हुए सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नकदी चुरा ली। रिपोर्ट के अनुसार करीब चार तोला सोने का तिमणिया, एक तोला सोने की कंठी, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के कान के लोंग, लगभग 500 ग्राम चांदी, तीन चांदी के सिक्के तथा 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए।
सुबह करीब पांच बजे उठने पर घर में सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत चोरी की सूचना दी। पीडि़त की रिपोर्ट पर थाना देशनोक पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सउनि चरणसिंह को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ