Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

अज्ञात युवक ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Bansal
2 months ago
अज्ञात युवक ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम


अज्ञात युवक ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
बीकानेर। नोखा के हियादेसर गांव में सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है। चोर ताला तोडक़र लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
हियादेसर निवासी मूलाराम महिया ने मंगलवार शाम को नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया- उनका मकान ज्ञानोदय स्कूल के पास है। 20 जुलाई की रात परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद छत पर सो गए थे। अगली सुबह जब वे नीचे आए, तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखने पर बक्से का ताला भी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।
बक्से से ये जेवर ले गए चोर
महिया के अनुसार, चोर बक्से में रखे लगभग 5 तोला सोने की आड़, 2 जोड़ी सोने के झुमके (लगभग 2 तोला), 2 तोला का सोने का मंगलसूत्र, 1 तोला का सोने का लॉकेट और लगभग 500 ग्राम चांदी की तीन जोड़ी पाजेब चुरा ले गए।
पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार शाम को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता देंज् दो दिन पहले एक पुलिस आरएसी जवान के घर भी चोरी की वारदात हुई थी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: