दिनदहाड़े घर में घुसकर अज्ञात चोर ने सोना व नगदी को पार किया
देशनोक। देशनोक के वार्ड नंबर 21 स्थित सोनारों का बास में एक घर से दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर घर से करीब 447 ग्राम सोने के गहने, 700 ग्राम पुरानी चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद ले गए।पीडि़ता कमला देवी पत्नी पूनमचंद सोनी ने देशनोक पुलिस थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे कथा में गई थी।शाम को जब वह घर लौटी तो मुख्य दरवाजा बंद था, लेकिन घर के अंदर के सभी दरवाजे खुले मिले। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था।चोरों ने लकड़ी की अलमारी के अंदर रखी चाबी से दूसरी तिजोरी खोली। तिजोरी में रखा सारा कीमती सामान गायब था।चोरी हुए सामान में रखड़ी, टीका, कान की जोड़ी, नेकलेस, मुठिया, चूड़ी पाटला, चेन-लॉकेट, मूर्ति, अंगूठियां, चंद्रहार, मटरिया, कंदोरा और हार-कान के झुमके शामिल हैं।कमला देवी ने पुलिस को बताया कि चोरी हुआ सामान पुराना और पुश्तैनी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ