Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

सब्जी के खोखे और रेहडिय़ों को लेकर दिया गया अल्टीमेटम, तीन दिनों बाद होगा फिर निरीक्षण

Solar 2
2 months ago
सब्जी के खोखे और रेहडिय़ों को लेकर दिया गया अल्टीमेटम, तीन दिनों बाद होगा फिर निरीक्षण

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मुख्य बाजार में स्थित सब्जी के खोखे और रेहडिय़ों को हटाया जाएगा। जिसको लेकर आज तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है।  नापासर एसएचओ कविता पूनिया और अधिशासी अधिकारी अल्का बुरडक ने मुख्य बाजार एवं गीता देवी बागड़ी बालिका विद्यालय के बाहर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं को समझाइश देते हुए तीन दिन के भीतर अपने खोखे और रेहडिय़ां रामसर रोड चौराहे के पास निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

Solar 4

 

ईओ अल्का बुरडक ने बताया कि विद्यालय के बाहर और मुख्य बाजार में सड़क संकरी होने से छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी का रोजगार छीनना नहीं, बल्कि व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराकर यातायात को सुगम बनाना है। नगर पालिका ने चेतावनी दी है कि तीन दिन बाद भी यदि खोखे और रेहडिय़ां नहीं हटाई गईं तो नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पूनिया ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू होने से स्थानीय लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी साथ ही व्यवस्था में सुधार होगा। 

 

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: