Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजनीतिक पार्टियों को खुली चुनौती, सामान्य वर्ग में सामान्य का हक अन्यथा खुद तय करेंगे प्रत्यशी

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
राजनीतिक पार्टियों को खुली चुनौती, सामान्य वर्ग में सामान्य का हक अन्यथा खुद तय करेंगे प्रत्यशी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। किसी भी पार्टी द्वारा सामान्य सीटों पर सामान्य प्रत्याशी को टिकट ना देने की अवस्था में उचित प्रत्याशी का चयन कर, मिलकर उसे जीतने का प्रयास किया जाए समाज को किसी भी पार्टी विशेष की आवश्यकता नहीं है, समाज स्वयं एक पार्टी है । सम्मान एवं प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जाए, समाज के सक्रिय एवं पारदर्शी प्रत्याशियों को प्राथमिकता के आधार पर आगे लाना होगा । प्रतिस्पर्धा को समाप्त कर उचित प्रत्याशी का चयन किया जाए जो कि, ऐसा प्रतिनिधियों को समाज के कार्यों को प्राथमिकता से करने में वरीयता रखता हो अधिक से अधिक युवाओं को प्रत्याशी के रूप में नगर निगम चुनाव में उतारा जाए ।

 


आज क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग द्वारा नगर निगम चुनाव के संदर्भ में क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में व्यक्त किये । सभा को संबोधित करते हुए सभा के उपाध्यक्ष जगमाल सिंह पायली ने सभी पार्टियों से आग्रह किया कि सामान्य वार्डों में सामान्य लोगों को टिकट देकर अपना प्रत्याशी घोषित करें जिस वार्ड में सामान्य वर्ग के लोग बहुतायत में रहते हैं । संवाद कार्यक्रम में बीकानेर के क्षत्रिय समाज के दौलत सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह सयानी, श्याम  सिंह जोड़ी, महिपाल सिंह भाटी, राजपाल सिंह भाटी, युवराज सिंह भाटी, अरुण सक्सेना, स्वरूप सिंह, एवं कुलदीप सिंह ने आगामी नगर निगम चुनाव के ऊपर अपना उद्बोधन देते हुए समाज के अधिक से अधिक प्रत्याशियों को पार्टियों द्वारा टिकट दिया जाने की सिफारिश की ।

 

समारोह का संचालन करते हुए क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के प्रदीप सिंह चौहान ने बताया की क्षत्रिय समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बीकानेर के लगभग 400 लोगों ने इस संवाद सभा में भाग लेकर इस सभा को सफल बनाया ।  चौहान ने बताया कि सभा में मुख्य रूप से रणवीर सिंह नोखड़ा, जितेंद्र सिंह राजियासर, रुपेंद्र सिंह कक्कू,नरेंद्र सिंह पंवार, विक्रम सिंह हाडला, महावीर सिंह पवार, जालम सिंह भाटी, अमर सिंह भाटी, अमर सिंह हाड़ला, गिरधारी सिंह खिंदासर, गंगा सिंह परिहार, देवेंद्र सिंह बीका।  तेज सिंह मेलिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । प्रदीप सिंह चौहान प्रवक्ता, क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: