बीकानेर रोड़ पर चलाया गया सघन तलाशी अभियान, कई गाडिय़ों से हटवाएं ब्लैक फिल्म औ गाटर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। नापासर पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर आज सघन तलाशी अभियान चलाया। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी कविता पूनिया की टीम ने यह अभियान चलाया। नापासर पुलिस ने शनिवार शाम बीकानेर रोड स्थित रेलवे फाटक पर तीन घंटे की हथियारबंद नाकाबंदी की। बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसका नेतृत्व थानाधिकारी कविता पूनिया ने किया। नाकाबंदी के दौरान शाम 4 बजे से 7 बजे तक सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोककर गहन तलाशी ली गई।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। वाहनों की डिक्की, केबिन और अन्य हिस्सों की तलाशी लेकर अवैध मादक पदार्थ, हथियार एवं अन्य संदिग्ध सामग्री की जांच की गई। इस दौरान नियमों के विपरीत वाहनों पर लगी काली फिल्में मौके पर ही हटवाई गईं। साथ ही वाहनों के आगे लगे अवैध गाटर (बंपर गार्ड) भी उतरवाए गए। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेज, सीट बेल्ट और हेलमेट सहित अन्य यातायात नियमों की भी जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ