Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पक्षी संरक्षण और गौ सेवा का प्रेरक संदेश: भाजपा बीकानेर का सेवा कार्यक्रम आयोजित

rk
2 weeks ago
पक्षी संरक्षण और गौ सेवा का प्रेरक संदेश: भाजपा बीकानेर का सेवा कार्यक्रम आयोजित

पक्षी संरक्षण और गौ सेवा का प्रेरक संदेश: भाजपा बीकानेर का सेवा कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर द्वारा आज संभाग कार्यालय में एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल के तहत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहर जिला मंत्री तरुण स्वामी के पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिलकर पक्षियों के लिए पालसिये और घोंसले लगाए तथा उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाना और उनके संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
इसके पश्चात कार्यकर्ता नगर निगम नंदी गोशाला पहुंचे, जहां गौमाता के लिए हरे चारे की व्यवस्था कर उन्हें खिलाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और सभी को ऐसे प्रयासों से प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री कोशल शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, सोहनलाल प्रजापत, रामकुमार व्यास, दुष्यंत तंवर, चन्द्र मोहन जोशी, अजय खत्री, देवस्वरूप, राजाराम सिगर, हरिकांत, अंकित तंवर, करण स्वामी, अनु सुथार, सुषमा बिस्सा, राखी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: