Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नगर निगम के ट्रेक्टर से चुगाघर से कबूतर पकडऩे का मामला आया सामने, युवाओं ने दिखाई तत्परता, कार्रवाई की मांग

1 day ago
नगर निगम के ट्रेक्टर से चुगाघर से कबूतर पकडऩे का मामला आया सामने, युवाओं ने दिखाई तत्परता, कार्रवाई की मांग

खुलासा न्यूज,बीकानेर। इंसानियत और जीव दया की मिसाल पेश करते हुए शहर के कुछ जागरूक युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर बेजुबान कबूतरों की जान बचाई। शुक्रवार को एस.पी. मेडिकल कॉलेज चौराहे स्थित पक्षी चुगाघर से नगर निगम के ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से कबूतरों को पकड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम का ट्रैक्टर चालक चुगाघर से 4-5 कबूतरों को बंधक बनाकर भाग रहा था।

 

तभी वहां से गुजर रहे सजग नागरिक विकाश बिश्नोई, अमरचंद, महेंद्र सिंह राजावत और रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम के अध्यक्ष रक्तवीर राजेश गोदारा की नजर उस पर पड़ी। युवाओं ने बिना देर किए अपने वाहनों से ट्रैक्टर का पीछा शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से चालक ने ट्रैक्टर की गति तेज कर दी। इसी दौरान युवा विकाश बिश्नोई ने अदम्य साहस दिखाते हुए चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़कर उसे रुकवाने का प्रयास किया। युवाओं ने लगातार शोर मचाकर गंगानगर सर्किल पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया।

 

 पुलिस की मदद से ट्रैक्टर को चारों तरफ से घेरकर रुकवाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और आमजन की मौजूदगी में ट्रैक्टर में बंद सभी कबूतरों को सकुशल मुक्त कर आकाश में उड़ाया गया।इस घटना के बाद शहर के जीव प्रेमी संगठनों और रक्तवीर सेवा संस्था ने कड़ी नाराजगी जताई है। संस्था के अध्यक्ष राजेश गोदारा ने कहा कि नगर निगम जैसे जिम्मेदार संस्थान के वाहन से आस्था के प्रतीक चुगाघर से पक्षियों को पकडऩा अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम आयुक्त से मांग की कि दोषी चालक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं युवाओं की इस बहादुरी की पूरे बीकानेर में प्रशंसा हो रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: