Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बेटे और बहू पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकान हड़पने का बुजुर्ग ने  लगाया आरोप

rk
1 week ago
बेटे और बहू पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकान हड़पने का बुजुर्ग ने  लगाया आरोप


बेटे और बहू पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकान हड़पने का बुजुर्ग ने  लगाया आरोप
 बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर फर्जी वसीयत और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही बेटे और बहू पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकान हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी जेलवेल टंकी के पास निवासी किशोर कुमार विजयवर्गीय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद पेश किया। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी इन्द्रा देवी के नाम पर स्थित मकान उसे वर्ष 1993 में वसीयत के जरिए प्राप्त हुआ था। वर्ष 2014 में इन्द्रा देवी का निधन हो गया, जिसके बाद हिंदू उत्तराधिकार कानून के अनुसार वह स्वयं, उसका पुत्र मुरली मनोहर और बेटियां उक्त संपत्ति के सह-स्वामी हैं। यह संपत्ति अब तक अविभाजित है।
परिवादी के अनुसार 24 फरवरी को उसका पुत्र मुरली मनोहर और बहू कपिला विजय उसके पास आए और मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि उन्होंने दावा किया कि इन्द्रा देवी ने उनके पक्ष में वसीयत कर दी थी और बाद में वह संपत्ति बहू के नाम उपहार में दे दी गई।
किशोर कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी ने जीवनकाल में कभी कोई वसीयत नहीं की। आरोप है कि अभियुक्तों ने कूटरचित हस्ताक्षर कर फर्जी वसीयतनामा तैयार किया और उसके आधार पर उपहार-पत्र बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश रची। विरोध करने पर गाली-गलौच और धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है।
परिवादी ने यह भी बताया कि संपत्ति का मामला वर्तमान में न्यायालय में लंबित है, जिसकी अगली सुनवाई 12 मई 2026 को निर्धारित है। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा जबरन कब्जा करने और संपत्ति बेचने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: