Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: छूट के बावजूद खाते से कट रही राशि, वार्षिक पास पर भी दोगुनी वसूली

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: छूट के बावजूद खाते से कट रही राशि, वार्षिक पास पर भी दोगुनी वसूली

 बीकानेर: छूट के बावजूद खाते से कट रही राशि, वार्षिक पास पर भी दोगुनी वसूली

बीकानेर। राजमार्गों पर वाहन चालकों को सुगम सफर और पारदर्शी टोल भुगतान की सुविधा देने वाली फास्टैग व्यवस्था ही परेशानी का सबब बन रही है। कहीं बिना शुल्क गुजरने की अनुमति के बावजूद खाते से राशि काटी जा रही है तो कहीं वार्षिक फास्टैग पास होने के बावजूद दोगुना टोल वसूला जा रहा है। टोल कर्मचारियों की मनमानी और तकनीकी खामियों का खमियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। जिले के पारवा, सालासर, लखासर और खारा टोल प्लाजा पर सामने आई शिकायतों ने टोल प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अनुमति लेकर निकले, पीछे से कट गई राशि
केस एक :
पारवा टोल प्लाजा : बीकानेर-नोखा मार्ग पर पारवा टोल प्लाजा से सप्ताहभर पहले एक लग्जरी कार गुजरी। वाहन को बिना टोल शुल्क गुजरने की अनुमति थी। इसके बावजूद खाते से टोल राशि काट ली गई। वाहन चालक को मोबाइल पर संदेश मिलने के बाद राशि कटने का पता चला। ऐसे में सवाल उठता है कि जब वाहन को शुल्क से छूट प्राप्त थी तो राशि कैसे काटी गई?

वार्षिक पास भी बेअसर, चुकाना पड़ा दोगुना टोल
केस दो :
खारा टोल प्लाजा : एक कार पर वार्षिक फास्टैग पास होने के बावजूद टोल प्लाजा की मशीन उसे पढ़ नहीं सकी। वाहन चालक ने कर्मचारियों को वार्षिक पास होने की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। आखिरकार चालक को एक तरफ का दोगुना टोल चुकाना पड़ा। इस दौरान कर्मचारियों और वाहन चालक के बीच बहस हुई। टोल पर वाहनों की कतार लग गई और अन्य यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: