टिकटों की जोर-आजमाईश के बीच अगले 24 घंटे में आ सकती है पहली सूची, 30 के करीब नामों की संभावना
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम और पालिकाओं में चुनावी हलचल तेजी से पल-पल में बदल रही है। आवेदनों के बाद अंतिम दौर का मंथन भी लगभग हो गया है। भाजपा में करीब-करीब वार्डो के लिए रायशुमारी भी हो जाने की सूचनाएं सामने आ रही है। इसी बीच अब तक दावेदार टिकट की अधिकृत घोषणा का इंतजार कर है।
जिसके बाद ही स्थितियां साफ होगी कि किस वार्ड से कौन प्रत्याशी मैदान में है। वहीं दूसरी और खुलासा न्यूज के सूत्रों के अनुसार बीकानेर शहर के 80 वार्डो में से 30 वार्डो की टिकटों पर अंतिम मुहर लग चुकी है और अब केवल अधिकृत घोषणा ही बाकी है। विश्वस्त सुत्रों की माने तो आने वाले 24 से 30 घंटो में पहली सूची जारी हो सकती है।
जिसमें 30 के करीब नामों के होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि जहां पर दावेदार कम है या फिर टिकट के लिए ज्यादा रसाकस्सी नहीं है वहां पर पहले दौर में ही प्रत्याशियों के नामों का एलान हो जाएगा। वहीं जहां पर दिग्गज मैदान में उतरने की कोशिाशों में जुटे है और टिकटों के लिए जोर आजमाईश हो रही है उन सीटों पर पार्टी आपसी सहमति से घोषणा करेगी।
कुल मिलाकर रक्षाबंधन की देर रात तक भाजपा की एक सूची सामने आ सकती है। जिनमें अधिकांश महिला उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हो सकते हैं। कुछ पार्षद के उम्मीदवारों ने नाम ना छापने की शर्त पर सूचना दी है कि पार्टी की और से इशारा कर दिया गया है कि वार्ड में अपनी तैयारी करोंं। ऐसे में वो सभी प्रत्याशी अपने-अपने वार्डो में प्रचार में भी जुट गए है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ