निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के बीच शहर कांग्रेस के पदाधिकारी मिले पीसीसी चीफ से
खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से शहर जिला कांग्रेस कमेटी, बीकानेर के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक एवं जनहित के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मनोज चौधरी ने बतया की कार्यकरणी के संगठन महासचिव रमजान अली कच्छावा, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, सुरेंद्र डोटासरा, सुभाष स्वामी, मनोज चौधरी, सचिन, मुजीब खिलजी, जयदीप सिंह जावा, नंदू गहलोत वसीम फिरोज अब्बासी, प्रफुल्ल हटीला ने मिठाई खिलाकर बुका देकर डोटासरा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ