विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है। परिवादी मुनीराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी विवाहिता भतीजी, जिसका ससुराल सरदारशहर थाना क्षेत्र के गांव में है, को मुकेश और गिरधारी बहला-फुसलाकर कहीं ले गए।
परिवादी के अनुसार विवाहिता सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी अपने साथ लेकर गई है। रिपोर्ट में विवाहिता को गांव से अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर को सौंपी गई है। पुलिस विवाहिता की तलाश के साथ मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ