Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

गायब हुई दो बहने पर जेवर व नकदी ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है जांच

Solar 2
3 weeks ago
गायब हुई दो बहने पर जेवर व नकदी ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है जांच


गायब हुई दो बहने पर जेवर व नकदी ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है जांच
 नोखा। नोखा थाना क्षेत्र के मोरखाणा गांव में खेत की ढाणी से सोने के आभूषण और 13 हजार रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। ढाणी मालिक ने अपनी पत्नी और भाई की पत्नी पर जेवरात व नकदी साथ लेकर चले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मोरखाणा निवासी पोकर सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि गांव की अगूणी दिशा में उसकी पक्की ढाणी बनी हुई है। यहां वह अपनी 75 वर्षीय माता उछब कंवर, तीन भाइयों नवल सिंह, प्रताप सिंह व श्रवण सिंह, पत्नी सुरज्ञान कंवर और भाई की पत्नी सुशीला कंवर के साथ रहता है।
परिवादी के अनुसार 13 सितंबर को चारों भाई और दोनों बहनें खेत में बाजरी की सीटियां तोडऩे के लिए गए थे। दोपहर करीब 1 बजे सभी खाना खाने ढाणी पर लौटे तो ढाणी का दरवाजा खुला हुआ मिला। उसने पत्नी सुरज्ञान कंवर और भाई की पत्नी सुशीला कंवर को आवाज लगाई, लेकिन दोनों सामने नहीं आईं।
कमरे में बिखरे मिले कपड़े, संदूक से जेवर और नकदी गायब
परिवादी ने बताया कि ढाणी के अंदर कमरे में रखी संदूक का ताला खुला हुआ था और कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे। संदूक में रखे सोने के दो गले के हार, दो जोड़ी सोने के बारिये, चार सोने के झूमके, दो सोने की जोधा नथ तथा 13 हजार रुपए नकद गायब मिले।
इसके बाद पोकर सिंह ने अपने भाई के मोबाइल से ससुराल पक्ष के लोगों को फोन कर पत्नी के बारे में जानकारी ली। वहां से बताया गया कि उसकी पत्नी सुरज्ञान कंवर और भाई की पत्नी सुशीला कंवर उनके घर बागसरा, तहसील सुजानगढ़ भी नहीं पहुंची हैं।
पत्नी और भाभी पर जेवर-नकदी साथ ले जाने का आरोप
रिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी सुरज्ञान कंवर और उसके भाई की पत्नी सुशीला कंवर ढाणी में रखे सोने के आभूषण तथा 13 हजार रुपए नकद साथ लेकर चली गईं और उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एएसआई तुलसीराम को सौंपी गई है। पुलिस दोनों महिलाओं की तलाश करने के साथ ही मामले में सामने आए तथ्यों की जांच कर रही है।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: