बीकानेर: दिनदहाड़े घर में घुसकर मारपीट, नकदी ले जाने का आरोप
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर बच्चों के साथ मारपीट करने और नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। घटना जस्सूसर गेट के अंदर रामा भवन के पास स्थित एक गली की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मजदूरी कर परिवार का गुजारा करने वाले दंपति काम पर गए हुए थे। घर पर केवल बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान आरोप है कि एक युवक घर में घुसा और बच्चों के साथ मारपीट की। वह घर से नकदी लेकर फरार हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।
घटना की सूचना मिलने पर युवा नेता अरुण व्यास मौके पर पहुंचे और नयाशहर पुलिस को जानकारी दी। अरुण व्यास ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और कथित तौर पर ले जाई गई नकदी बरामद करने की मांग की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ