Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज

Bansal
5 hours ago
बीकानेर: सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज

बीकानेर: सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज

बीकानेर। बीकमपुर स्थित पावर ग्रिड में कार्यरत दो सुरक्षा गार्डों के साथ कथित रूप से मारपीट कर उन्हें करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बीकमपुर निवासी नत्थूराम पुत्र बीरमाराम ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर को परिवाद भेजकर पावर ग्रिड के अन्य गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवाद के अनुसार, 9 नवंबर को नत्थूराम का पुत्र चैनाराम और उसके छोटे भाई का पुत्र जीवणराम अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। दोनों बीकमपुर पावर ग्रिड में सीजी पावर एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि इसी दौरान पावर ग्रिड में कार्यरत कुछ अन्य गार्डों ने दोनों को रास्ते में रोक लिया और कथित रूप से अपहरण कर बंधक बना लिया। आरोपियों ने करीब एक घंटे तक दोनों के साथ मारपीट की।

तलाश करते हुए पावर ग्रिड पहुंचे परिजन

परिवाद में बताया गया कि जब दोनों निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करते हुए पावर ग्रिड पहुंचे। वहां दोनों को गार्डों के कब्जे में देखकर परिजनों ने बीच-बचाव किया और उन्हें छुड़ाकर घर लेकर आए। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों को चोटें भी आईं।

सीसीटीवी फुटेज होने का भी दावा

परिवादी ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने का दावा किया है। नत्थूराम के अनुसार, इस मामले में पहले बज्जू पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन आरोपित गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उल्टा उनके पुत्र और भतीजे को ही पुलिस थाने में गिरफ्तार कर रखने का आरोप लगाया गया है।

इसके बाद परिवादी ने 13 नवंबर को डाक के जरिए पुलिस अधीक्षक बीकानेर को परिवाद भेजकर निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

परिवाद के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: