महिला का अपहरण किया और डराया चाकू से, सामूहिक दुष्कर्म के आरोप
खुलासा न्यूज,बीकानेर। महिला के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ ़पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपेार्ट के अनुसार 16 जुलाई को उसके घर पर कोई नहीं था। उसका पति व अन्य घर वाले विवाह कार्यक्रम में गए हुए थे और वह घर के बाखल में बच्चों के साथ सो रही थी।
इसी दौरान रात को आवारा सांड घर में घुस गया। जिसे निकालने के लिए रात को गई तो रात के समय में घर के सामने पिकअप आकर रूकी। जिसमें से दो लोग उतरे और उसे जबरन पकड़ लिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे डराया और मारपीट करते हुए अपहरण कर ले गए।
पीडि़ता के अनुसार आरोपी उसे एक खेत में ले गए। जहां पर उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से डराया और सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे वापिस घर के आगे उतारकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर परमेश्वर लाल व छगनलाल नाम के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ