भैरूजी मंदिर की छत पर चढ़कर मारपीट और 5 हजार रुपए छीनने का आरोप
भैरूजी मंदिर की छत पर चढ़कर मारपीट और 5 हजार रुपए छीनने का आरोप
बीकानेर। अलख सागर रोड स्थित भैरूजी मंदिर में जबरन प्रवेश कर छत पर चढ़ने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने और 5 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाते हुए कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
परिवादी नीरज परिहार निवासी तोलियासर भैरूजी मंदिर, अलख सागर रोड, बीकानेर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 12 सितंबर 2026 को आरोपी एकराय होकर मंदिर भवन की छत पर चढ़ गए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और मंदिर के ऊपर से सामान जबरन नीचे फेंक दिया।
परिवादी ने आरोप लगाया कि इस दौरान श्यामलाल भाटी, विशाल भाटी, गणेश टाक और अन्य ने उनके साथ मारपीट की गई तथा जेब से जबरन 5 हजार रुपए निकाल लिए गए।
रिपोर्ट में परिवादी ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने मंदिर और भवन पर जबरन कब्जा करने तथा उन्हें वहां से बेदखल करने की धमकी दी। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। परिवादी ने गणेश टांक पर अपनी पहुंच का हवाला देकर मुकदमा दर्ज नहीं होने देने की बात कहने का आरोप भी लगाया है। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है।
बता दें कि मंदिर परिसर के पास बनी दुकान को लेकर किराया अधिकरण में मामला कोर्ट में चल रहा था और मंदिर परिसर के पुजारी आदि का दावा श्यामलाल भाटी के साथ चल रहा था, जिसमें मंदिर परिसर वालों का दावा कोर्ट ने खारिज कर दिया गया था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ