खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर अध्यक्ष मदन गोपाल के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय ने सभी छह आरोपियों को जमानत दे दी है। बता दे कि टिकट वितरण से नाराज मोहित अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर शहर अध्यक्ष मदन गाोपाल के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद काफी बवाल हुआ और पुलिस ने इस प्रकरण में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से दो को पहले ही जमानत मिल गयी थी। शेष छह आरोपियों को आज जमानत मिल गयी है। विशिष्ट न्यायाधीश एससी,एसटी न्यायालय बीकानेर ने जमानत का आदेश दिया है। प्रकरण मेंं बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 189(2) सहित अन्य धाराएं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता कुलदीप शर्मा के साथ शहर अध्यक्ष ख्ुाद पैरवी के लिए पहुंचे थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ