Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बन रहा है योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर...

rk
6 hours ago
ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बन रहा है योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर...

ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बन रहा है योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर....

बीकानेर,12 जून 2026 बीकानेर| भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत,बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में बाबा रामदेव पार्क, मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड में आयोजित निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर बच्चों, युवाओं एवं अभिभावकों के लिए छुट्टियों के सदुपयोग का केंद्र बना हुआ है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित इस शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, खेलकूद एवं संस्कारमूलक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।

शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, ध्यान एवं शारीरिक व्यायाम का अभ्यास के साथ ही खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं टीम भावना का विकास किया जा रहा है। बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, सेवा भावना तथा राष्ट्र सेवा के कार्य हेतु भी प्रेरित किया जा रहा है सामूहिक हनुमान चालीसा और सामूहिक प्रार्थना का भी अभ्यास कराया जाता है

शिविर के दौरान बच्चों में योग के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। योगाभ्यास के माध्यम से उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मानसिक तनाव से मुक्त रहने तथा शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

शिविर संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि यह निःशुल्क शिविर 28 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को अवकाश के समय का सदुपयोग कराते हुए उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि शिविर में योग, खेलकूद, व्यक्तित्व विकास, संस्कार शिक्षा एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का समावेश किया गया है, जिससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास हो। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: