Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

राजस्थान के बीकानेर सहित इन जिलों में तेज बरसात का अलर्ट जारी

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 weeks ago
राजस्थान के बीकानेर सहित इन जिलों में तेज बरसात का अलर्ट जारी


राजस्थान के बीकानेर सहित इन जिलों में तेज बरसात का अलर्ट जारी
जयपुर। अरब सागर से आ रही हवा के असर से मंगलवार को भी राजस्थान के दक्षिणी जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। आज से तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा।
बारिश के कारण मौसम बदला: राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, पाली, बूंदी, सिरोही, उदयपुर जिलों के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। यहां तेज हवा के साथ बारिश हुई। भीलवाड़ा, राजसमंद में ओले गिरे। इन जिलों में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर के एरिया में मंगलवार को मौसम साफ रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सीकर में सबसे ठंडी रात: मंगलवार को सबसे ज्यादा ठंडक सीकर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू से भी कम रहा। सीकर में ​न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि, माउंट आबू में तापमान 15.5 डिग्री रहा। फतेहपुर में भी पारा 15.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
जयपुर में रात का पारा 2 डिग्री गिरा: राजधानी जयपुर में पिछले दिनों हुई बारिश का असर तापमान में मंगलवार को दिखा। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई, जिससे जयपुर में रात में ठंडक बढ़ गई। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में मंगलवार दिन में मौसम साफ रहा।
अब आगे क्या?
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से राज्य में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है। 24 अक्टूबर से राज्य में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इस सिस्टम का असर बीकानेर, जयपुर संभाग के एरिया में दिखेगा। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: