Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर सहित  राजस्थान में आज 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

rk
3 weeks ago
बीकानेर सहित  राजस्थान में आज 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बीकानेर सहित  राजस्थान में आज 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने  प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी का असर अब भी बरकरार है।  भरतपुर, जयपुर, नागौर, सीकर और श्रीगंगानगर के कई क्षेत्रों में एक इंच या उससे अधिक बारिश हुई। वहीं बीकानेर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में दिनभर बादल छाए रहे और उमस महसूस की गई।

श्रीगंगानगर सबसे गर्म, बीकानेर में 40.4 डिग्री तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फलोदी में 42 डिग्री, जैसलमेर में 40.7, बीकानेर में 40.4, बाड़मेर में 40.3 और चित्तौड़गढ़ में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बीकानेर जिले में भी अच्छी बारिश
बारिश के आंकड़ों के अनुसार बीकानेर जिले के लूणकरणसर में 13 मिमी, श्रीडूंगरगढ़ में 21 मिमी और जसरासर में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा नागौर के लाडनूं में 47 मिमी, भरतपुर के कामां में 40 मिमी, सीकर के रींगस में 31 मिमी तथा श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान में 26 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: