बीकानेर: शराब बनी जानलेवा, व्यक्ति की हुई मौत, पत्नी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज
बीकानेर: शराब बनी जानलेवा, व्यक्ति की हुई मौत, पत्नी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज
बीकानेर। खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र में शराब के अत्यधिक सेवन के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी राजपाल कौर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, राजपाल कौर ने बताया कि उनके पति इकबाल सिंह शराब का सेवन करते थे। 26 अक्टूबर की दोपहर को उन्होंने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ