अज्ञात युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर चाकू से किया हमला
अज्ञात युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर चाकू से किया हमला
लूणकरणसर। कस्बे के वार्ड नंबर 29 में गल्र्स स्कूल के पीछे स्थित एक घर में घुसकर अज्ञात युवक द्वारा 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के गले पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन घायल खातून को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस तथा टाइगर फोर्स की टीम सहित महिपाल सिंह लाखाऊ अस्पताल पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना से पहले आरोपी युवक पास की एक दुकान के आगे बैठा दिखाई दिया था। वारदात के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ