अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी आनंद कुमार पुत्र गणेशलाल जाति माली उम्र 42 वर्ष निवासी पुरानी गिन्नाणी, धावडिय़ों का बास, पुलिस लाइन चौराहा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।परिवादी ने बताया कि 9 नवंबर 2026 की रात करीब 8:55 बजे गांधी प्याऊ से कोडमदेसर रोड के बीच उसके भाई को किसी अज्ञात वाहन ने लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई मदनलाल को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ