अज्ञात चोरों ने इस थाना इलाके में मचाई धमाचौकड़ी, लाखों रुपये के गहने व नगदी चोरी कर ले गये
अज्ञात चोरों ने इस थाना इलाके में मचाई धमाचौकड़ी, लाखों रुपये के गहने व नगदी चोरी कर ले गये
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब 7 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदात को लेकर चर्चा है।पुलिस के अनुसार परिवादी अश्विनी सेन पुत्र ओमप्रकाश सेन, निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी का मकान सी-51, कृष्णा विहार कॉलोनी, सारण पेट्रोलपंप के सामने गजनेर रोड पर स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक 28 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे अज्ञात चोर मकान में घुसे और वहां रखी करीब 7 लाख रुपए की नकदी तथा लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए।परिवादी की रिपोर्ट पर मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई महेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ