Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात को किया पार, शक के आधार पर युवक पर कराया मामला दर्ज

Bansal
6 hours ago
अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात को किया पार, शक के आधार पर युवक पर कराया मामला दर्ज


अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात को किया पार, शक के आधार पर युवक पर कराया मामला दर्ज
 नोखा। नोखा थाना क्षेत्र में घर की आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने एक व्यक्ति सहित अन्य पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार परिवादी गोपीकिशन पुत्र रूपाराम जाटनिवासी सोमलसर हाल दासनू, तहसील नोखा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वह परिवार सहित दासनू स्थित खेत में बनी ढाणी में रहता है।परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 29 सितंबर 2026 को सोमलसर में पारिवारिक कार्यक्रम था। इस दौरान उसकी पत्नी कौशल्या ने पहनने के लिए आलमारी में रखे जेवरात संभाले तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।चोरी हुए सामान में सोने का बोरिया, सोने की ठूसी, सोने के लौंग-झूमरे की एक जोड़ी, दो जोड़ी सोने के लौंग, चांदी का कंदौरा, दो सोने की अंगूठियां, तीन चांदी की अंगूठियां सहित अन्य कीमती सामान शामिल बताया गया है।परिवादी ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी जेवरातों का पता नहीं चला। रिपोर्ट में भागीरथ सारण सहित अन्य व्यक्तियों पर चोरी का शक जताया गया है। साथ ही बताया कि भागीरथ के घर हुकमाराम सोनार निवासी नोखा का आना-जाना अधिक होनेके कारण खरीद-फरोख्त में शामिल होने की आशंका है।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनफूलराम को सौंपी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: