Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पार कर ले गये

Bansal sadi
2 months ago
अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पार कर ले गये


अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पार कर ले गये
बीकानेर।   बीकानेर जिले के सेवड़ा गांव में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गांव निवासी रामलाल पुरोहित के घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है, वहीं पूरे गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार चोर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। उस समय परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। चोरों ने बड़ी चालाकी से मुख्य गेट को अंदर से कपड़े से बांध दिया, ताकि किसी को उनकी मौजूदगी का पता न चल सके। इसके बाद चोर घर के अंदर बने कमरे में पहुंचे और अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे करीब 6 तोला सोना, आधा किलोग्राम चांदी तथा 80 हजार रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि रामलाल पुरोहित ने मजदूरी कर वर्षों की मेहनत से यह पूंजी जोड़ी थी, लेकिन चोर एक ही रात में उनकी मेहनत की कमाई ले उड़े। सुबह जब परिजन जागे और घर के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी खुली मिली और उसमें रखे गहने व नकदी गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हडक़ंप मच गया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने इस वारदात पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के अंदर इस प्रकार की चोरी की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: