Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर से महानगरों के लिए हवाई सेवा तीन वर्षो से नहीं हुई शुरू, रूट नंबर तक दर्ज लेकिन अब भी इंतजार, दिया ज्ञापन

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
5 months ago
बीकानेर से महानगरों के लिए हवाई सेवा तीन वर्षो से नहीं हुई शुरू, रूट नंबर तक दर्ज लेकिन अब भी इंतजार, दिया ज्ञापन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में महानगरों के लिए हवाई सेवा का इंतजार है। ऐसे में आज बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, सचिव वीरेंद्र किराडू, कोषाध्यक्ष पारस डागा तथा सह सचिव श्यामसुन्दर सोनी ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू एवं केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र भिजवाकर क्षेत्रीय सम्पर्क योजना उड़ान 5.0 के अंतर्गत पिछले 3 वर्षों से आवंटित बीकानेर-सूरत एवं बीकानेर-मुंबई हवाई सेवा को शीघ्र चालू करवाने की मांग की।

 

ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर-सूरत/ बीकानेर-मुंबई हवाई मार्ग को क्षेत्रीय सम्पर्क योजना उड़ान 5.0 के अंतर्गत स्पाइस जेट को आवंटित किया गया था । भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा जारी लेटर ऑफ़ अवार्ड दिनांक 25 जुलाई 2023 में यह मार्ग रूट नंबर 51 (सूरत-बीकानेर) के रूप में स्पष्ट रूप से दर्ज है । लेकिन खेद का विषय है कि आवंटन के लगभग तीन वर्ष बाद भी स्पाइस जेट द्वारा इस मार्ग पर अब तक उड़ान सेवा प्रारंभ नहीं की गई है, जिससे बीकानेर संभाग के नागरिक इस महत्वपूर्ण हवाई सेवा से वंचित हैं ।

 

बीकानेर क्षेत्र लंबे समय से उस स्तर की हवाई सेवाओं से वंचित रहा है, जिसका लाभ इस क्षेत्र की जनसंख्या, व्यापारिक संभावनाओं, पर्यटन महत्व एवं भौगोलिक स्थिति को देखते हुए मिलना चाहिए। ऐसे में बीकानेर-सूरत एवं बीकानेर-मुंबई जैसे महत्वपूर्ण मार्गों का संचालन न होना क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के विपरीत है । विशेष रूप से बीकानेर-मुंबई मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी होने के साथ-साथ व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र है ।

 

इस मार्ग के प्रारंभ होने से बीकानेर क्षेत्र के व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को अत्यधिक लाभ मिलेगा । इसी प्रकार बीकानेर-सूरत मार्ग व्यापार, पर्यटन, चिकित्सा एवं पारिवारिक आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इस मार्ग पर पर्याप्त यात्री मांग भी उपलब्ध है । अगर स्पाइस जेट इस रूट पर हवाई सेवा देने में असमर्थ है तो किसी अन्य एयरलाइन को दे दिया जाए। 

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: