Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: इतना पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स, इस एरिया में प्रदूषण सबसे ज्यादा

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: इतना पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स, इस एरिया में प्रदूषण सबसे ज्यादा

बीकानेर: इतना पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स, इस एरिया में प्रदूषण सबसे ज्यादा 

बीकानेर। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही शहर की हवा जहरीली होने लगी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 298 तक पहुंच गया है, जबकि खारा औद्योगिक क्षेत्र में पीओपी की फैक्ट्रियों का प्रदूषण सबसे ज्यादा है, फिर भी जांच के लिए अब तक मशीन नहीं लग पाई है। शहर में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 आंका गया है, जो काफी खराब है। बारिश के कारण 16 नवंबर को एक्यूआई 366 तक पहुंचा था, जबकि 17 नवंबर को 270 रहा। अचानक एक्यूआई बढ़ने की वजह मौसम में बदलाव मानी जा रही है। नवंबर के महीने में ठंड शुरू होने के साथ ही खारा औद्योगिक क्षेत्र में पीओपी फैक्ट्रियों के कारण वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। गांव के ऊपर आकाश में धुएं की गर्द जमी रहती है, जिससे खुले में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। पिछले साल इसी माह में वहां एक्यूआई 900 तक पहुंचने से प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में हड़कंप मच गया था।  

पिछले महीने एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच ने राम सिंह खारा की स्व-प्रेरित पत्र याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरएसपीसीबी) को प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तीन सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। एनजीटी ने क्षेत्र में पर्यावरणीय मानदंडों के तहत पर्याप्त वृक्षारोपण और पौधों के जीवित रहने की निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा है। साथ ही, ग्रोथ सेंटर खारा की इकाइयों को दो सप्ताह और अन्य प्रतिवादियों को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी। सुनवाई के दौरान 21 इकाइयों को बंद करने और 121 लोगों में श्वसन संबंधी बीमारियों की रिपोर्ट एनजीटी में पेश की गई थी, लेकिन प्रदूषण जांच की मशीनें लगाना तो दूर कमेटी का गठन ही अब तक नहीं हो पाया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: