Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश:दोनों पायलट की मौत

4 months ago
वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश:दोनों पायलट की मौत

 वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश:दोनों पायलट की मौत

खुलासा ऑनलाइन। असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसा कार्बी आंगलोंग इलाके में ट्रेनिंग के दौरान हुआ। दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के दो पायलटों स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की मौत हो गई। वायुसेना ने गुरुवार देर रात करीब 1 बजकर 9 मिनट पर जेट के क्रैश होने की पुष्टि की थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 9:14 बजे जारी अपडेट में दोनों पायलटों के निधन की जानकारी दी गई।

वायुसेना के अनुसार हादसे के समय फाइटर जेट नियमित उड़ान या मिशन पर था। इसी दौरान विमान का ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया और वह रडार से भी गायब हो गया। संपर्क टूटने के बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया और जांच के लिए वायुसेना की टीम को असम रवाना किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों और विमान की सटीक स्थिति का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

मल्टीरोल फाइटर जेट है सुखोई

सुखोई Su-30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में से एक है। यह दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसका उपयोग वायु रक्षा, लंबी दूरी के स्ट्राइक मिशन और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में किया जाता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #Air Force #Air Force Sukhoi fighter jet crashes
Share: