Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस ने जिला कलक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा, पार्षदों के रिश्तेदारों को किया जा रहा है परेशान

Bansal
6 hours ago
महापौर चुनाव से पहले  कांग्रेस ने जिला कलक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा, पार्षदों  के रिश्तेदारों को किया जा रहा है परेशान


महापौर चुनाव से पहले  कांग्रेस ने जिला कलक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा, पार्षद के रिश्तेदारों को किया जा रहा है परेशान
 बीकानेर। नगर निकाय चुनावों के बाद बीकानेर की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि चुनाव परिणामों के बाद सरकार द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्षदों और उनके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए तत्काल रोक लगाने और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल तथा पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों के परिणाम भाजपा के पक्ष में नहीं आए। इसके बाद भाजपा द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र का उपयोग कर कांग्रेस तथा कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्षदों के परिजनों व रिश्तेदारों को तंग-परेशान किया जा रहा है। जहां कांग्रेसी पार्षद ठहरे हुए है वहां सीआईडी टीमों को भेजा जा रहा है। कुछ पार्षदों को नोटिस देकर डराया-धमकाया जा रहा है, इस तरह इस लोकतंत्र में सरकार सरकारी मशनरी का खुलकर दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार का यह रवैया लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया और देश के लोकतंत्र पर सीधा आघात है।कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार का अनुचित हस्तक्षेप तुरंत बंद किया जाए। साथ ही कांग्रेस पार्षदों और उनके परिजनों का कथित उत्पीडऩ रोकते हुए प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करे। उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर बदलती रहती है, लेकिन प्रशासन और पुलिस कानून के प्रति जवाबदेह होते हैं, इसलिए उन्हें किसी राजनीतिक दबाव में कार्य नहीं करना चाहिए।ज्ञापन में नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के साथ-साथ जिले की अन्य नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव भी निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने की मांग की गई है। कांग्रेस ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है। अंत में जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास कायम रहे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: