Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई का मामला, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा बोले- तिल भर भी मिलीभगत मिली तो दे दूंगा इस्तीफा

Solar 2
3 months ago
बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई का मामला, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा बोले- तिल भर भी मिलीभगत मिली तो दे दूंगा इस्तीफा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कल रविवार को बीकानेर में हुई एसीबी की कार्रवाई का प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री किरोडी मीणा के विभाग से जुड़ा मामला होने के चलते लगातार विपक्षी दल किरोड़ी मीणा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगा रहे है कि मीणा की भी इसमें मिलीभगत है। 

Solar 4

 


दूसरी तरफ बाबा किरोड़ी ने भी आज इस प्रकरण को लेकर मीडिया से बातचीत की। बाबा किरोड़ी ने बातचीत करते हुए कहा कि मैं तो जीवनभर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ा हूं। इस मामले में मेरी तिल भर भी मिलीभगत मिल जाए तो मैं अपने आप को कानून के हवाले करने को तैयार हूं। गिरफ्तारी ही नहीं, मैं मंत्री पद भी छोडऩे को तैयार हूं।

 


उन्होने कहा- इस मामले में मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के पास प्रमाण हैं तो वह एसीबी को दें, जिससे मेरे खिलाफ कार्रवाई हो सके। क्योंकि मैंने रीट और आरएएस के पेपर में डोटासरा के खिलाफ आरोप लगाए थे। इसलिए वह दुर्भावना से ग्रसित होकर मेरे खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।


किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- एसीबी की कार्रवाई हमारे इनपुट के आधार पर ही हुई है। मैं सरकार और एसीबी की प्रशंसा करना चाहूंगा कि उन्होने रिश्वत लेने और देने वालों को भी पकड़ लिया। मैं आपके माध्यम से एसीबी से कहना चाहूंगा कि इस मामले में गहराई में जाकर जांच करें, जिससे कांग्रेस के राज में बना कोकस टूट सके।


उन्होने कहा- इस बात से हम इनकार नहीं कर रहे हैं कि जो नामित निदेशक गिरफ्तार हुआ है, उसकी सूचना पर हम कार्रवाई करते थे। लेकिन सूचना तो कई लोग देते हैं। जब सूचना देने वाले ही लिप्त हो जाए तो हमने इसका इनपुट एसीबी को दे दिया, जिससे यह कार्रवाई हुई।

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: