पीबीएम में प्रसूता की मौत के मामले में विभिन्न मांगो पर बनी सहमति, शव लेने की सहमति
खुलासा न्यूज, बीकानेर। पीबीएम में कल हुई प्रसूता कमला की मौत के माामले में शव लेने की सहमति बन गयी है। इससे पहले आज बुधवार को दिनभर धरना,प्रदर्शन जारी रहा। जिसमें कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए । कमला की मौत के बाद परिजनोंं ने अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्रवाई, मुआवजा और नौकरी की मांग की थी। जिसको लेकर धरना चल रहा था।
जिसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने पीबीएम अस्पताल में मंगलवार को मृत कमला के पीहर और ससुराल पक्ष के सदस्यों से आज समझाइश की। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर उनके निजी सहायक तेजाराम मेघवाल ने भी कमला के परिजनों से समझाइश की।
इस दौरान आईपीएस अनुष्ठा कालिया और सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद कमला के परिजनों ने शव लेने की सहमति दे दी है। शीघ्र ही कमला का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। शिष्ट मंडल ने वार्ता में की गयी मांगो की पूर्ति का आश्वासन दिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ