पार्षद के बाद अब पूर्व महापौर को पुराने मामले में नोटिस, सियासी हलचल तेज
पार्षद के बाद अब पूर्व महापौर को पुराने मामले में नोटिस, सियासी हलचल तेज
महापौर के चुनाव के बीच बीकानेर की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर मकसूद अहमद को पुराने प्रकरण में नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस कोटगेट थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने मामले में दिया गया है, जिससे चुनावी माहौल में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, यह मामला बीते दिनों एक क्लीनिक पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ा होना बताया जा रहा है, जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी प्रकरण में अब कोटगेट पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए मकसूद अहमद के निवास पर नोटिस चस्पा किया गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर फिलहाल मकसूद अहमद की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कोटगेट थानाधिकारी ने बताया कि ये पुराना मामला है इसमें उनको नोटिस जारी किया है कि वो 20 सित. तक कोटगेट थाने में पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाया। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला और मकसूद अहमद के बीच इस मुद्दे को लेकर गहन मंत्रणा चल रही है, वहीं बी.डी. कल्ला इस मामले में पहले भी अपना बयान दर्ज करा चुके
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ