अतिरिक्त महानिदेशक के बाद आईजी ने ली बैठक, रेंज के पुलिसकर्मी हुए शामिल
खुलासा न्यूज,बीकानेर। ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर की अध्यक्षता एवं पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,अपराध एवं सतर्कता, रेंज बीकानेर व अनुज डाल, पुलिस उप अधीक्षक, शहर, बीकानेर की उपस्थिति में रेंज मुख्यालय पर स्टाफ काउंसलिंग बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीकानेर रेंज के जिला बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस कार्मिकों की समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्मिकों के स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों के बच्चों को शिक्षा हेतु जागरूक करने का आह्वान किया गया। समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस कार्मिकों के कल्याण एवं बेहतर कार्य वातावरण के लिए निरंतर प्रयासरत हे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ