बहुमत के बाद अब कांग्रेस में महापौर के लिए एक नाम पर कैसे बनेगी सहमति, सुगबुगाहट शुरू
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज आए निकाय चुनावोंं के परिणामों में कांग्रेस ने बिना किसी परेशानी के बहुमत हासिल कर लिया है। जिसके बाद अब कांग्रेस में अंदरखाने महापौर के लिए लॉबिंग होना शुरू हो चुकी है। महापौर के प्रबल दावेदारों में पूर्व मंत्री बी.डी.कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला, धर्मवीर नाहटा, मकसूद अहमद, जावेड़ पडि़हार, दिलीप बांठिया है। ऐसे में कांग्रेस के अंदरखाने अब सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है कि आखिर महापौर का ताज किसके सिर पर सजेगा। वहीं उप महापौर के लिए उपमहापौर में इस बार चेतना चौधरी, सविता जोशी को मौका मिल सकता है।
कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद सबसे बड़ा चैलेंज है कि महपौर के लिए एक लॉबिंग तैयार की जाए और फिर उसका नाम आगे बढ़ाया जावे क्योंकि कांग्रेस के जो भी संभावित चेहरे थे वह सब चुनाव जीत गए। ऐसे में कांग्रेस में अब इस बात को लेकर गुटबाजी भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अल्पसंख्यक समाज से आने वाले नेता एक गुट में नजर आ रहे हैं तो पश्चिम के ज्यादातर पार्षद अनिल कला के संपर्क में है। ऐसे में अगर पार्टी में इन नाम पर गुटबाजी होती है तो हो सकता है धर्मवीर नाहटा जैसे नाम को आगे कर दिया जावे या फिर पंजाबी समाज से अरविंद मिड्ढा के भाई अश्विन मिढा को भी मौका मिल सकता है। इस लिस्ट में दिलीप बांठिया भी मजबूत दावेदार है। बहुमत के बाद अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी समस्या है कि वो इन नामों के बीच एक नाम को कैसे आगे करते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ