झुझुनूं के बाद इस जिले में चुनावी तारीखों में बदलाव, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में निकाय चुनावोंं को लेकर सरगर्मिया तेजी से बदल रही है। इसी बीच कई जिलों में मेलों और त्यौंहारों के चलते तारीखों को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई। इस असमजस के बीच बीते दिनों झुझुनूं जिले में तारीखों में बदलाव किया गया था। जिसके बाद बीकानेर में भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये नेताओं से सवाल किए थे कि बीकानेर में भी 11 सितंबर को रूणिचा जाने वाले भक्त रवाना होंगे। ऐसे में तारीखों में बदलाव करवाया जावे लेकिन अब तक इस सम्बंध में कोई आधिकारिक बदलाव की सूचना नहीं आयी है।
इसी बीच राजस्थान के पाली जिले में चुनावी तारीखों में बदलाव किया गया हे। पहले चुनाव 9 सितंबर को होना था लेकिन पर्युषण महापर्व है। ऐसे में चुनावी मतदान में प्रतिशत में कमी आ सकती है और मतदाताओं को परेशानी भी हो सकती है। इसी के चलते अब निर्वाचन आयोग ने इसकी सूचना जारी कर चुनाव को 11 सितंबर को करवाने के निर्देश जारी किए है ताकि किसी भी मतदाता को परेशाानी ना उठानी पड़े। दरअसल यह बदलाव जैन समाज के पर्युषण पर्व के चलते किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ