Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: तीन दिन की जांच के बाद आरोपी युवक को पकड़ा, छात्रा का गला दबाकर की थी हत्या

rk
4 months ago
बीकानेर: तीन दिन की जांच के बाद आरोपी युवक को पकड़ा, छात्रा का गला दबाकर की थी हत्या

बीकानेर: तीन दिन की जांच के बाद आरोपी युवक को पकड़ा, छात्रा का गला दबाकर की थी हत्या

बीकानेर।  जिले के एक गांव में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस एक युवक को डिटेन किया है। आरोपी ने पूछताछ में छात्रा की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस को दुष्कर्म की भी आशंका है, जिसकी पुष्टि मेडिकल और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया- तीन दिन की लगातार जांच और पूछताछ के बाद पुलिस को सफलता मिली है।

संदिग्ध युवक को दो दिन की पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में युवक घटना वाले दिन 21 फरवरी को सुबह करीब 12:15 बजे क्षेत्र में जाता हुआ और दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच लौटता हुआ नजर आया। जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को 13 वर्षीय बालिका अपने घर से ढाणी होते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने उसे जबरन रोक लिया। विरोध करने पर उसने बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्यारों को पकड़ने पर दो लाख रुपए देने की घोषणा 
पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई ने घटना की निंदा करते हुए कहा था कि तीन दिन में पुलिस के हाथ खाली है। उन्होंने हत्यारों को पकड़वाने वालो को दो लाख रुपए देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि हत्यारे को पकड़वाने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: