भाजपा के बाद कांग्रेस ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, राजस्थान से डांगी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। कांग्रेस के जनरल सेके्रटरी के.सी.वेणुगोपाल ने इस सम्बंध में सूचना जारी है। कांग्रेस ने पांच राज्यों में सात उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। राजस्थान में कांग्रेस ने एक उम्मीदवार को उतारा है।
राजस्थान में कांग्रेस के नीरज डांगी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कर्नोटक से मल्लिकार्जुन खडग़े, पवन खेड़ा, मंशूर अली खान, मध्यप्रदेश से मिनाक्षी नटराजन, तमिलनाडू से प्रवीण चक्रवती, झारखंड से प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दे कि भाजपा ने राजस्थान से तीन सीटों में से दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे है। जिनमें डॉ. सतीश पुनिया, डॉ. अल्का गुर्जर है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ